लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: नवरात्र में कन्यापूजन का विशेष महत्व है। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट हर साल नवरात्रों में नवमी को कन्यापूजन का आयोजन करता है। यह आयोजन इस लिए अद्भुत है क्योंकि टीम कन्यापूजन जरूरतमंद, बेसहारा बच्चियों का करती है।वैसी बच्चियां जिन्हें अपने घरों में लाकर लोग मान सम्मान के साथ उनका पूजन नहीं करते।

इस अद्भुत, अलौकिक कन्यापूजन में टीम वरदान के अलावा शहर की आम जनता भी जुड़ती है। कई संभ्रांत परिवार की महिलाएं इस अद्भुत आयोजन का हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हैं। हर वर्ष की तरह इस साल भी टीम द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन परिसर में 11 अक्टूबर को किया जाएगा। ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है‌ कि सुबह के दस बजे से आयोजित इस कन्यापूजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *