मेदिनीनगर : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट कई सालों से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है । अब तक लगभग तीस हजार बच्चों के बीच इस अभियान को चलाया जा चुका है। टीम के सदस्य गीत, स्पीच, रंगोली और क्वीज के जरिए बच्चों को सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं। साथ ही विभिन्न चौक चौराहों पर भी इस संस्था ने कई अभियान चलाए हैं।


इसी क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 से 31 जनवरी ) को ध्यान में रखते हुए आज बेलवाटिका चौक पर सभी हेल्मेट पहनने वाले लोगों के हेल्मेट पर रेडियम स्टीकर लगाया गया ताकि दूर से ही यह चमके और आने वाली गाड़ी को पता चले कि कोई गाड़ी आगे है।साथ ही सभी राहगिरों को सड़क सुरक्षा नियमों की पुस्तक भी उपलब्ध कराई गई।

इस अभियान में खास तौर पर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दूबे और उनके सहयोगी उपस्थित रहे।वरदान टीम से संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा, मन्नत सिंह बग्गा , विवेक वर्मा, सौभाग्य सृजन, मंजू चंद्रा, लक्ष्य श्रेष्ठ, और संजय कुमार उपस्थित होकर अपनी भागीदारी निभाए।

सभी सदस्यों ने राहगिरों को बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन न चलाने की सलाह दी।साथ ही हेल्मेट पहनकर गाड़ी चलाने वालों का आभार व्यक्त किया।इस आयोजन को सफल बनाने में नीरू जी (उमा फोटो स्टेट ,रेड़मा ) का विशेष योगदान रहा ।वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने इनका विशेष आभार व्यक्त किया।आगे यह अभियान सुभाष चौक, छमुहान, स्टेशन रोड और रेड़मा चौक पर चलाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *