मेदिनीनगर : शनिवार को वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने नवनियुक्त ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दूबे का हनुमान चालीसा, गुलाब और शॉल देकर स्वागत किया और यह उम्मीद जताई कि इनके कार्यकाल में भी टीम वरदान पहले की भांति लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करती रहेगी।

ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दूबे ने संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा को आश्वस्त किया कि हम हर कदम पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ हैं , आप जहां कहीं भी सड़क सुरक्षा से संबंधित अभियान के लिए जरूरत महसूस करें वहां हर हाल में वे उनके साथ हैं। उन्होंने टीम वरदान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मैं समाचार पत्रों के माध्यम से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों को सालों से देख रहा हूं और इसका प्रशंसक भी हूं ।
मुझे भी इस टीम के साथ कार्य करके बहुत अच्छा लगेगा। संस्था की सचिव ने ट्रैफिक प्रभारी से गुजारिश की कि आप हरसंभव कोशिश करें कि कोई बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन न चलाए। सिर्फ फाइन नहीं बल्कि जागरूकता लाकर लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है ।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हम टीम वरदान के साथ कई कार्यक्रम सड़कों पर और विभिन्न जगहों पर करेंगें ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके। मौके पर मंजू चंद्रा , रिया सिंह उपस्थित रहीं ।