मेदिनीनगर: शनिवार को नहाय खाय के साथ ही वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के छठ महापर्व का महा अभियान बेलवाटिका चौक स्थित कार्यालय से शुरू हुआ। यह अभियान लगातार छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य तक जारी रहेगा ।

आज इस अभियान में विधायक प्रतिनिधि मनोहर लाली, पूर्व उपमेयर मंगल सिंह, मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह, 24 नंबर वार्ड की वार्ड पार्षद जय श्री गुप्ता और ट्विंकल गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे ।वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के विवेक वर्मा , शर्मिला वर्मा, खुश्बू शर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, लक्ष्य श्रेष्ठ, डॉक्टर अमितु सिंह, शुभम बिहारी,टीओपी 2 के थाना प्रभारी राकेश सिंह, सौभाग्य सृजन और बबलू चावला उपस्थित थें।
सभी ने मिलकर व्रतियों के बीच सूती साड़ी, नारियल, सेव, केला, नारंगी, महावर, कपूर, रूई बती, अगरबत्ती और घी का वितरण किया और व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया । छोटी छोटी कोशिश से बहुतों की आप मदद कर सकते हैं बस सहयोग की भावना होनी चाहिए।