मेदिनीनगर : छठ महापर्व पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलने वाले त्रिदिवसीय महाअभियान का सोमवार को समापन हो गया। ट्रस्ट द्वारा यह अभियान हर साल तीन दिनों तक चलता है। जिसमें जन सहयोग से सूती साड़ियां, फल, मेवा, नारियल, घी, अगरबत्ती, कपूर, धोती , गमछा ,गंजी आदि का वितरण होता है।

नहाए खाए के दिन सैकड़ों जरूरतमंद छठव्रतियों ने इस महा अभियान का लाभ उठाया। खरना के दिन भी पूरे दिन उन्हें साड़ी और फल उपलब्ध कराए गए। सोमवार को घाट जाती व्रतियों के बीच नारियल, अगरबत्ती, सेव, केला ,कपूर, घी आदि का दउरा में दान करके इस महा अभियान का समापन किया गया।
इस दौरान संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने बताया कि हम सभी छठी मैया से यह दुआ मांगते हैं वो और ताकत दें ताकि और अधिक लोगों को हम लाभान्वित कर सकें। साथ ही उन्होंने सभी सहृदय दानदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।इस अभियान में विवेक वर्मा,आशुतोष कुमार सिंह, खुश्बू शर्मा, शुभम बिहारी, सुभाष विश्वकर्मा, लक्ष्य श्रेष्ठ और सौभाग्य सृजन का योगदान महत्वपूर्ण रहा।