लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : बहन को परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। मृतक की पहचान हिंमाशु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मामला पिपरा थाना क्षेत्र का है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरे इलाके के बाजार को बंद कर दिया है और मृतक परिवार को मुआवजा, इलाके में रोड बनाने और बड़े वाहनों के परिचालन बंद रखने की मांग कर रहे हैं।

क्या है मामला:-
दरअसल, शुक्रवार की शाम हिंमाशु अपनी चचेरी बहन को मैट्रिक की परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहा था। जिसे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया था। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवा को फूंक दिया और घटना स्थल पर मौजूद पुलिस पर पथराव भी किया। शनिवार को एमएमसीएच में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले के पिपरा इलाके में सड़क की हालत खस्ता है। माइंस में चलने वाले बड़े वाहनों ने रोड को जर्जर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य होने के बाद ही बड़े वाहनों को चलने की अनुमति दी जाए। वहीं परिजनों को मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहने की चेतावनी दी।