मेदिनीनगर : पलामू में असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों से मिलकर स्टोन माइंस शुरू करवाने पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिस के चार जवान जख्मी हुए हैं, इनमें से तीन की हालत गंभीर है। जख्मी जवानों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।


हमले में जवानों को सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। घायलों में जवान अवधेश पासवान, हवलदार महेंद्र दुबे MMCH में हैं, जबकि दो जवान लेस्लीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। हालत को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक टीम वहां से निकल गई है।

क्या है मामला :

दरअसल, पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में ग्रामीण, स्टोन माइंस का विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान बुधवार को, पलामू जिला प्रशासन की टीम एवं पुलिस, स्टोन माइंस का कार्य शुरू करवाने पहुंची थी। इसी दौरान करीब ढाई सौ की संख्या में ग्रामीणों ने लाठी डंडे एवं पारंपरिक हथियारों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना पर वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।

इस घटना में गांव के सभी ग्रामीण शामिल नहीं हैं. कुछ असामाजिक तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है।

स्थानीय ग्रामीण

पुलिस एवं प्रशासनिक टीम माइंस को चालू करवाने गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चार जवान जख्मी हुए हैं। उत्तम कुमार राय, थाना प्रभारी, लेस्लीगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *