लाइव पलामू न्यूज/लातेहार : ग्रामीणों ने जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में बकरी चोरी कर रहे एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। इस घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम खान, मध्य प्रदेश निवासी के रूप में हुई है।

क्या है मामला :

सलीम खान गोवा स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करने आया था। शनिवार की रात उसने कुछ लोगों के साथ बैठकर जमकर शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में वह गांव के एक व्यक्ति की बकरी चुराने लगा। बकरी की आवाज सुनकर लोगों की आंख खुली तो देखा कि सलीम बकरी को लेकर भाग रहा है।

इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ा और जमकर उसकी पिटाई की। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस बाबत लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में बकरी चोरी का मामला पाया गया है‌। फिलहाल जांच जारी है मामले में जो भी दोषी होंगे। किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *