लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप में आयोजित भृगुनाथ सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट SESSON-1 के चौथा दिन झारखंड के विश्रामपुर बनाम उत्तरप्रदेश के चोपन के बीच खेला गया। खेल प्रारंभ के पूर्व खेल समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,सचिव अवधेश सिंह,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी,पंसस प्रवेश साव,पूर्व मुखिया अरविन्द कुमार सिंह,डॉ मुस्लिम अंसारी,महेन्द्र प्रसाद साहू,डॉ इब्राहिम अंसारी,आलेरसुल अंसारी सहित कई गणमान्य लोगों ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय साझा कर दोनों टीम के खिलाड़ी से सौहार्दपूर्ण खेल का प्रदर्शन करने की अपील की।

वहीं मध्यांतर के पूर्व दोनों टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बराबरी पर रहे। मध्यांतर के बाद भी निर्धारित समय तक पहुंचे टीम बराबरी पर रहे खेल समिति के द्वारा दोनों टीम को 5-5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया फिर भी दोनों टीम बराबरी पर हीं रहे। वहीं अन्तिम निर्णय पेनाल्टी शूट का लिया गया जिसमें झारखंड के विश्रामपुर की टीम 5-4 से बढ़त बनाकर सेमीफाइनल में जगह बनाया।

मैन ऑफ द मैच  विश्रामपुर टीम के सीवी सिंह को दिया गया। 19 जनवरी यानी रविवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला जपला बनाम विश्रामपुर के बीच खेला जायेगा। मौके पर वरिष्ठ गार्जियन रामविलास सिंह,विंदेश्वरी सिंह, कामेश्वर सिंह, डॉ. जे प्रसाद,राधेश्याम विश्वकर्मा,बिन्दे सिंह, देवनन्दन सिंह, बद्री चंद्रवंशी, बाल्केश्वर चंद्रवंशी, जलेश्वर चंद्रवंशी,मदन राम,संतोष कुमार, मैच रेफरी सुशील चौधरी,लाइंस मैन जुनैद अंसारी व सिंकू मेहता उद्घोषक संदीप सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: रंजीत कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *