पलामू: पलामू में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना बड़े ही भक्ति और उत्साह के साथ की गई। इस वर्ष, झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने भी पहली बार ऑटो स्टैंड परिसर में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया।

इस विशेष अवसर पर, संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। इनमें प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह, पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी, और पलामू अध्यक्ष रामाकांत दुबे प्रमुख थे। मुकेश पाठक ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई, जिसमें श्री विश्वकर्मा बाबा का आह्वान मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
पूजा में मंटू तिवारी, ओम प्रकाश शर्मा, बिजेंद्र कुमार, अमरदीप सिंह, सीमा कुमारी ,विनीता देवी, सतीश दुबे सहित सैकड़ों ऑटो चालकों ने भाग लिया। उन्होंने अपने वाहनों की पूजा कर सुरक्षित यात्रा और समृद्धि की कामना की।
इस समारोह में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह ऑटो चालकों के बीच आपसी भाईचारे और एकजुटता को भी मजबूत करता है।