गढ़वा : गुरुवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र गढ़वा में गढ़वा पुलिस के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने फीता काटकर एवं स्वयं रक्तदान कर किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “रक्तदान महादान है, यह किसी की जान बचाने का सबसे बड़ा मानव धर्म है।” उन्होंने पुलिसकर्मियों और नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की ताकि आपात स्थिति में किसी को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सेवा के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राहुल देव बड़ाइक, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र गढ़वा के संदीप कुमार, थाना प्रभारी कांडी मो. अशफाक आलम, थाना प्रभारी धुरकी जनार्दन राउत, थाना प्रभारी खरौंधी गुलशन कुमार गौतम, तथा थाना प्रभारी मझिआंव ओमप्रकाश टोप्पो सहित कुल 33 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *