लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वीप ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्वीप के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व पर चर्चा की और नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मतदान क्यों जरूरी है इस पर चर्चा की गई। वहीं ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान पदाधिकारियों ने बिना किसी प्रलोभन या दबाव के नैतिक मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित सी-विजिल ऐप, सक्षम ऐप, और वोटर हेल्पलाइन ऐप की भी जानकारी दी गई। मौके पर पंचायती राज के जिला परियोजना प्रबंधक शाहनवाज अख्तर, डीपीएम JSLPS विमलेश शुक्ला और प्रधान सहायक दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *