पलामू : जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला सिलदिली पंचायत के ठेकही पर टोला का है जहां एक हीं जलमीनार पर कई घर के लोग निर्भर थें। यह जलमीनार शिव मंदिर व बस स्टेण्ड के पास होने के कारण शादी में आने वाले बरातियों एंव यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रहा था।

एसडीएम ने दिया था जलमीनार और चापाकल को चालू करने का आदेश :- 

लेकिन महज तीस फिट की निजी बोरिंग में लगे होने के कारण पानी का लेयर नीचे चला गया और पानी न के बराबर निकल रहा है। इस जलमीनार पर एक बाल्टी पानी के लिए घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। यहां के लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कुछ दिन पूर्व ही एसडीम ने पांडू प्रखंड कार्यालय आकर समीक्षा  बैठक की थी।

इस दौरान बंद पड़े सभी जलमीनार एवं चापाकल को तत्काल चालू करने की बात कही थी। परंतु प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कर्मियों के द्वारा वरीय पदाधिकारी की भी बातों को अनदेखा किया जा रहा है। यही कारण है कि शिव मंदिर , बस स्टैंड होने एंव बड़े पैमाने पर इसी जल मीनार पर ग्रामीणों की निर्भरता होने के बावजूद भी सीलदिली पंचायत के टोला ठेकही पर बंद पड़ा जलमिनार आज तक चालू नहीं हो सका।

 

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *