सतबरवा (पलामू): प्रखंड मुख्यालय के मेलाटांड स्थित प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ रही छात्राएं इन दिनों पीने के पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रही हैं। विद्यालय परिसर में एकमात्र चापाकल है, जो पहले सामान्य रूप से कार्य कर रहा था, लेकिन अब उसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा मोटर लगा दी गई है, जो पूरी तरह बिजली पर निर्भर है।

इन दिनों सतबरवा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहद अनियमित हो गई है, जिसके कारण चापाकल से पानी नहीं निकल पा रहा है। छात्राओं को पीने के पानी के लिए विद्यालय परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

विद्यालय के लिपिक सुमित कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझते।

छात्राओं ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या चापाकल को पुनः मैनुअल रूप से चालू किया जाए, ताकि उन्हें दैनिक परेशानी से मुक्ति मिल सके।

अब बड़ा सवाल यह है कि छात्राओं को बुनियादी सुविधा जैसे पेयजल से कब तक वंचित रहना पड़ेगा, और जिम्मेदार विभाग कब तक मौन रहेगा?

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *