मेदिनीनगर: पांकी प्रखंड मुख्यालय के ग्राम हरैया में लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत से पांकी प्रखंड के 46 गांवों में घर-घर शुद्ध जल पहुँचाने की योजना शुरू की गई थी। यह योजना पूर्ण रूप से असफल साबित हुई थी। पांकी मध्य जिला परिषद् सदस्या खुशबू कुमारी क्षेत्र के जनता के साथ मिलकर भूख हड़ताल किया गया था, जिसके बाद लगभग पांकी के 30 % स्थानों पर पानी की आपूर्ति में कुछ सुधार हुआ, लेकिन आज भी सभी गांवों और घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है।

विशेष रूप से पांकी के राहेवीर पहाड़ी और बंगला टोली के पहाड़ी इलाकों में पहले किसी तरह पानी मिल रहा था, लेकिन पिछले लगभग एक महीने से वहाँ भी पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है, वर्तमान में होली और रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। आगे अनेकों त्यौहार और लगन का समय आ रहा है,लोग दूर-दूर से कंधों और माथे पर बर्तन रखकर पानी ढोने को मजबूर हैं।

जबकि योजना का उद्देश्य था कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय है। जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम आने वाला है, जिससे पानी की समस्या और विकराल रूप ले सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों और अन्य गांवों में पानी नहीं मिलने से लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि 10 दिनों में पेयजलापूर्ति निर्बाध शुरू करे नहीं तो तालाबंदी कर के जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *