मेदिनीनगर : सोमवार को रेड़मा ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में ‘हम’ पार्टी सेक्युलर का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने की तथा संचालन पुर्व जिला अध्यक्ष चन्दन कुमार भुईयां ने की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री सुनील चौबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश सचिव युवा मोर्चा नवनीत कुमार राय, मिथिलेश कुमार व विरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला कमेटी का संगठनात्मक विस्तार किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अजित को पलामू जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं रंजीत कुमार भुईयां को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ओमप्रकाश को पाटन प्रखंड अध्यक्ष तथा विकास कुमार को चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा संगठन मजबूत बनाने में सहयोग करने तथा अविलंब कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील चौबे ने कहा कि ‘हम’ पार्टी सेक्युलर भारत की एकमात्र पार्टी है जो गरीबों को एकजुट करते हुए उनका भला करना चाहती है। हमारे नेता जीतनराम मांझी जी का नारा है कि भारत के गरीबों एक हो। जाति पाति के बंधन से उठकर सभी गरीबों के उत्थान की बात हम पार्टी करती है।

जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि पलामू जिला में व्याप्त समस्याओं को लेकर हम पार्टी सेक्युलर हमेशा मुखर होकर आंदोलन चलाती है और जनता के आशीर्वाद से आने वाले समय में हम पार्टी काफी मजबूती से उभरेगी।

ये रहे उपस्थित : 

इस अवसर पर जिला महासचिव भरत द्विवेदी, मनिका विधानसभा के प्रत्याशी अतुल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, एससी-एसटी मोर्चा अध्यक्ष रमेश उरांव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद अमजद खान,जिला सचिव वारिस आलम, जिला संगठन सचिव उमेश, अयान, ओमप्रकाश जी, विकास कुमार, चंदन कुमार भुईयां समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *