WEATHER UPDATE  अब तक राज्य में मानसून ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है, लेकिन जल्द ही मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज 15 जून से राज्य में बारिश की शुरुआत हो सकती है और 17-18 जून को भारी बारिश की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-आंध्र प्रदेश क्षेत्र में 2 चक्रवाती सिस्टम बनने से झारखंड में मौसम का असर दिखेगा। इसका असर 15 जून से लेकर 20 जून तक राज्य के कई जिलों में नजर आएगा।15-16 जून- राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

15 जून को कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 16 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 17 जून को दक्षिण-पश्चिमी जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाकी कुछ जिलों में येलो अलर्ट।

18 जून को मध्य और आस-पास के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट।19 और 20 जून को कुछ जगहों पर वज्रपात और भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी। वहीं 20 जून को उत्तर-पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट।

तापमान:-

डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, लातेहार में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *