LIVE PALAMU NEWS DESK : एक बार फिर से रोहिणी आचार्य ने उन लोगों पर कटाक्ष किया है जो लोगों की निजी जिंदगी में बेमतलब ताकाझांकी करते हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों बिहार की राजनीति में निजी जीवन, बयानबाज़ी और आरोप–प्रत्यारोप का ताप लगातार बढ़ रहा है। इस बीच आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से जुड़े विवादों के बीच उनकी बहन रोहिणी आचार्य का तीखा और भावनात्मक बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि किसी की निजी ज़िंदगी में ताक–झांक और निजी मामलों पर टिप्पणी वही लोग करते हैं, जो या तो निट्ठले होते हैं या फिर जिनकी खुद की फितरत और नियत गंदी होती है।
रोहिणी ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सक्रिय आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘बिना फीस के वकील बन बैठे भौंकने वाली बेचैन आत्माएं’ हर मसले में घुसने को तैयार रहती हैं। दिखावे की चिंता जताने वालों का असली मकसद और मतलब सबको समझ आता हैं।