CRIME NEWS: मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने गहना चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला को चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान ग्राम सिंगरा खुर्द टाड़ीपर निवासी रमवाती देवी पति संजय राम के रूप में हुई है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पंडवा थाना क्षेत्र के पड़वा पूर्वी टोला निवासी राहुल कुमार पिता संजय महतो ने 30 मई को सदर थाना में गहना चोरी संबंधित आवेदन दिया था।

जिसमें उन्होंने बताया था कि 30 मई को करीब साढ़े तीन बजे सिंगरा खुर्द में गुमटी के चबुतरा से कपड़े के झोला के अंदर रखा दो लाख रूपये नगद, सोने का कंगन, चेन, मंगलसूत्र, मोबाईल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जांच के दौरान 13 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त रमावती देवी के घर जाकर पुलिस पूछताछ किया।

मौके पर मौजूद रमावती देवी ने इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए कांड में चोरी गये सोने व चांदी के जेवर को घर में रखे बक्शा में छूपाकर रखने की बात बतायी। तलाशी के दौरान इस कांड में झोला सहित चोरी गये सोने व चांदी के जेवरात को पुलिस ने बरामद कर लिया है। छापेमारी अभियान में पुअनि लालजी के अलावे सअनि नबी अंसारी, आरक्षी सरोज कुमार व सशस्त्र बल शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *