LIVE PALAMU NEWS DESK : रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेम गांव के महली टोला में शुक्रवार को एक महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अशोक उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक उरांव नशे की हालत में अपनी पत्नी किरण उरांव के साथ मारपीट करता था।

जिससे परेशान होकर किरण अक्सर अपने मायके चली जाती थी। घटना के दिन भी अशोक उरांव नशे में धुत था। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को हथौड़े से मारना चाहा। खुद को बचाने के प्रयास में किरण ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और पति पर वार कर दिया।

कुल्हाड़ी लगने से अशोक अचेत हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *