लाइव पलामू न्यूज़/मेदिनीनगर: जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के महुअरी गांव में एक महिला को सांप ने डंस लिया। महिला की पहचान 45 वर्षीय रानी देवी के रूप में हुई है। आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। दरअसल, महिला धान के खेत में घास सोहने के दौरान सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद परिजन तत्काल उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचे। जहां महिला का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताया है।