पलामू : पांकी पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बराज से गोंगो रोड़ स्थित हल्दी ग़महेल के समीप एक बाइक सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर हुई मौत, युवक बुरी तरह जख्मी। जिसके बाद उपचार के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टर शिव शंकर मुर्मू ने मृत घोषित किया। मृतका की पहचान रीमा कुमार उम्र लगभग 55 पति स्व. बालगोविंद भुइयां पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के अंबाबार पंचायत के उछारा की रूप में हुई है ।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अजीत कुमार भुइयां उम्र लगभग 18 वर्ष पिता बृजन भुइयां ग्राम नवगढ़ थाना तरहंसी के रहने वाला है, जो बराज से गोंगो की ओर जा रहा था असंतुलित होकर महिला को मारी टक्कर मौके पर ही हुई मौत। पोस्टमार्टम के लिए MMCH मेदनीनगर भेज दिया गया है। पिपराटांड़ थाना एएसआई ललन कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचकर युवक को हिरासत में ले गई है।