लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सांप काटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी निवासी शंकर भुइया की 35 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका जंगल में जलावन की लकड़ी काटने गई थी। इसी दौरान पीछे से सांप ने उसे काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सांप काटने के बाद महिला को बजाय अस्पताल ले जाने के झाड़-फूंक करवाया जा रहा था। जिसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।