गढ़वा : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां गिजना गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय अंजू देवी पति अभय शंकर तिवारी के रूप में हुई है। अभय शंकर प्राइवेट स्कूल संचालित करते हैं। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई ने बताया कि 2004 में बहन का विवाह अभय शंकर तिवारी से किया था। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही बहनोई का गांव की ही लड़की से अवैध संबंध स्थापित हो गया। जिसे लेकर अक्सर अंजू को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी दौरान दो दिन पहले अंजू के साथ मारपीट की गई और बिस्किट में मिलाकर उसे जहर दिया गया।

वहीं उसकी हालत बिगड़ने पर उसे गढ़वा न ले जाकर मेदिनीनगर एमएमसीएच ले जाया गया।जहां से उसे चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। वहां से उसे रांची न ले जाकर वे तुम्बागड़ा ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले पैरवी कर केस को बंद करवा देंगे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *