लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव में शनिवार की रात गोविंद पासवान की पत्नी रीमा देवी (30) आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में  रीमा देवी को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरता को देखते हुए उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। वहीं मेदिनीनगर में इलाज के दौरान भी कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर किया। रविवार को रांची ले जाते समय रास्ते में ही रीमा देवी ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *