लाइव पलामू न्यूज़/गढ़वा: जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन खासा प्रभावित किया है। नदी- नाले अपने उफान पर हैं। इसी क्रम में नदी में डूबकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिशुनपुरा प्रखंड के कोचेया निवासी गोपाल विश्वकर्मा की पत्नी, हेवन्ति देवी (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हेवन्ति रविवार शाम को शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गई। सोमवार को बांकी और सुखड़ा नदी के संगम के बीच महिला का शव बरामद किया गया। इधर, ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।