शव

मेदिनीनगर : जिले से बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां मनातू थाना क्षेत्र के रंगेया जंगल में महुआ चुनने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला प्रतिदिन की तरह सुबह जंगल में महुआ बीनने गई थी, लेकिन जब दोपहर तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन की।

इस दौरान उसका शव जंगल के भीतर सुनसान इलाके में पाया गया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *