लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: शुक्रवार की दोपहर लातेहार के बरवाडीह बरकाकाना रेलखंड के हेहेगड़ा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से एक वृद्धा का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि हेहेगड़ा छिपादोहर रेलखंड के डाउन लाइन किनारे ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव को देखा और स्टेशन को सूचना दी।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर के थानेदार धीरज सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार सदलबल घटनास्थल पहुंचे व कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।