सतबरवा (पलामू): प्रखंड कार्यालय सतबरवा में आगामी 8 अगस्त (शुक्रवार) को रक्षाबंधन के अवसर पर एक गरिमामय “रक्षाबंधन सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में महिला जनप्रतिनिधियों, प्रखंड की महिला कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

इस अवसर पर पलामू उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। श्री सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को समर्पित है।

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *