Weather: राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने झारखंड में मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 18 फरवरी से बादल छाये रहेंगे और 22 फरवरी तक राज्य अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। वहीं 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

सरायकेला रहा सबसे गर्म

उल्लेखनीय है कि रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सरायकेला 38 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *