लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: वाईजे के स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में जिलाअध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर जमकर बवाल काटा। प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय पदाधिकारी विहीन हो चुका है और यहां पर विद्यार्थियों के हित में कोई भी काम नहीं हो रहा है। आज करीब एक वर्ष पूर्व ली गई जेनेरिक परीक्षा का परिणाम आज तक नहीं निकल गया जो यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय किस तरह से काम कर रहा है ऐसा लगता है कि पदाधिकारियों को विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता तनिक भी नहीं है।

छात्र त्रस्त हो चुके हैं : विकास यादव
विकास यादव ने कहा कि पदाधिकारी के अभाव में कोई भी काम करने में असमर्थ है यहां छात्र त्रस्त हो चुके हैं। जो सत्र पूर्व से विलंब था वह और अधिक विलंब होते जा रहा है। विद्यार्थियों के सुनने वाला कोई नहीं है जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि हमारा संगठन पूर्व में भी छात्रों के हित में कई हड़ताल- प्रदर्शन किया है जिसका परिणाम हमेशा हमारे और विद्यार्थियों के हक में रहा है।
विश्वविद्यालय को जिस कार्य हेतु बनाया गया था वह पूर्णतया असफल: मोहित साहू
इसी तरह हम आज भी और आगे भी विद्यार्थियों के हक में लड़ेंगे। मोहित साहू ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को जिस कार्य हेतु बनाया गया था वह पूर्णतया असफल हो गया है। यहां के गरीब छात्र छात्राएं त्रस्त हो चुके हैं। उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं बचा है। कृष्णा यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह रवैया शुरू से ही रहा है विश्वविद्यालय ने कभी प्रयत्न नहीं किया कि सभी सत्र नियमित और सुचारु रुप से चलें और सारे परीक्षाएं एवम् उनके परिणाम समय पर हो।
अविलंब कार्रवाई का विश्वविद्यालय ने दिया आश्वासन
इसी कारण यहां के विद्यार्थी हमारे संगठन से लगाते संपर्क कर रहें है। जिसपर विश्वविद्यालय प्रशासन ने फेडरेशन की सभी मांगों को मानते हुए लिखित रूप में दिया की जो भी परीक्षाएं लंबित है, उनको जल्द से जल्द कराया जाएगा और सभी सत्रों को नियमित करने का भी हम प्रयत्न करेंगे और इस पर अविलंब कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है। इस कार्यक्रम में प्रियरंजन, राहुल, नवीन, कृष्ण , प्रेमहंश गुप्ता ,अमित मेहता अगस्ता विश्वकर्मा ,आनंद, उपेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।