Maiyaa. Smman yojna

लाइव पलामू न्यूज:11 दिसंबर यानी आज झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में इस माह 2500 रुपये की राशि भेजने की घोषणा की गई थी। लेकिन सामाजिक सुरक्षा विभाग को अब तक आवंटन प्राप्त नहीं हो पाया है‌। जिसकी वजह से भुगतान प्रक्रिया में देरी की संभावना है।

 

बता दें कि आवंटन प्राप्त होने के बाद भुगतान प्रक्रिया में दो से तीन दिन का समय लगता है। पहले राशि ट्रेजरी से सामाजिक सुरक्षा विभाग के खाते में आती है। इसके बाद लाभुकों की सूची और PFMS के जरिए बैंक को भुगतान का आदेश दिया जाता है। वहीं नए आवेदकों का भुगतान एक माह बाद शुरू हो सकता है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से इस योजना के लिए आवेदन में तेज़ी देखी गई। हर दिन करीब ढाई से तीन हजार आवेदन किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *