लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां विगत रात्रि सतबरवा थाना क्षेत्र के तुम्बागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल में एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान रितेश यादव (19 वर्ष) पिता विनोद यादव ग्राम गोंदा, थाना मेराल(गढ़वा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत जहर खाने से हुई है। मंगलवार को सतबरवा पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

इस संबंध में सतबरवा थाना के एस आई विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि मृतक के पिता विनोद यादव ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पुत्र की मानसिक संतुलन ठीक-ठाक नहीं था। जिसके कारण उसने सोमवार को सल्फास खा लिया था। आनन फानन में उसे तुम्बागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।