LIVE PALAMU NEWS DESK:  तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 24 वर्षीय युवक ने एक 22 साल की युवती को एचआईवी संक्रमित रक्त का इंजेक्शन लगा दिया। लड़के की शादी इसी युवती से तय थी। लेकिन शादी से पहले अचानक युवक के एचआईवी संक्रमित होने का पता चला, इसी बात से वह गुस्से में आ गया और उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने हैदराबाद से युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 11 मार्च की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को जबरन एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया। आरोपी और युवती रिश्तेदार हैं। दोनों के परिवारों ने शुरू में उनकी शादी के लिए सहमति दे दी थी। हालांकि लड़के की HIV संक्रमित होने की बात पता चलने पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *