मेदिनीनगर : जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौगढ़ में एक शादी समारोह में एक युवक को गोली लगने से घायल होने की सूचना है। घायल युवक की पहचान गढ़वा जिले के कोटमा गांव निवासी कमल चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद आनन फानन में युवक को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

क्या है मामला :

बताया जा रहा है कि कमल अपने चचेरे भाई राहुल की शादी में शामिल होने नौगढ़ गया था। इसी दौरान जयमाला के बाद दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जो कि देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि इसी दौरान लड़की का चाचा राकेश चौधरी जो कि शिक्षक है ने कमल के पैर में गोली मारी और फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *