लाइव पलामू न्यूज़/गढ़वा: लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन तो अस्त-व्यस्त किया ही है। वहीं नदियां भी उफान पर है। इसी बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां सोनपुरवा मोहल्ला निवासी तीन युवक सरस्वती नदी के बाढ़ में बह गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक उफनते बाढ़ में पुल से बार- बार कुद कर नहा रहे थे। इसी दौरान जब वे फिर से पानी में कूदे तो इस बार डूबने लगे। जिनमें से दो युवकों को तो बचा लिया गया लेकिन एक युवक बह गया। इस घटना के बाद नदी के पुल के साथ साथ नदी के दोनों किनारों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। परिजनों द्वारा उसे खोजने का प्रयास जारी है। वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है,लेकिन समाचार लिखे तक उसे नहीं खोजा जा सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *