CRIME NEWS/मेदिनीनगर : मंगलवार को मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने सोने की चेन चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने इसकी पुष्टि की।

दरअसल, एक व्यक्ति ने सोने की चेन चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोर की खोजबीन शुरू कर दी।

इधर, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जेलहाता निवासी कुलदीप यादव (पिता शिव कुमार यादव) को सोने की चेन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *