मेदिनीनगर : गुरुवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट गांव से पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को मध्य विद्यालय खोहरी के निकट अवैध हथियार के साथ घुमते हुए देखा गया है। जिसके आलोक में पुलिस मध्य विद्यालय खोहरी के पास पहुंची जहाँ एक व्यक्त संदिग्ध आवस्था में घुमते हुए मिला।

पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। जिसके बाद देशी कट्टा तथा कारतूस को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
युवक ने पूछ ताछ में बताया की वह रांची के कुंडू से अवैध हथियार डेढ़ महीने पहले अपनी सुरक्षा के लिए खरीदा था।
चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा