मेदिनीनगर : बुधवार को शहर से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शहर थाना क्षेत्र स्थित हमीदगंज के शिव कुमार लाल रोड में एक युवक (20 वर्ष) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान रोहित कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब पांच बजे रोहित को फांसी के फंदे से लटकता देखा। आनन फानन में वे उसे लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से रोहित घरेलू विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान था।
मंगलवार रात भी अपने भाई से किसी बात को लेकर उसकी बहस हुई थी। हालांकि परिजनों ने इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि रोहित मानसिक रूप से बीमार था। इधर घटना की सूचना पर शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।