मेदिनीनगर : शुक्रवार की रात पांकी थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में सड़क दुर्घटना के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के बजलपुर निवासी बोध साव के 32 वर्षीय पुत्र सकेंद्र साव के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि विगत रात्रि सकेंद्र पांकी में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था।

इसी क्रम में बसरिया के समीप अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे गिरकर वह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे एमएमसीएच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *