गढ़वा : बुधवार की सुबह जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 343 पर खुथवा मोड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू सोनी के पुत्र राजन सोनी (28 वर्ष) अंबिकापुर निवासी के रूप में हुई है।

अंबिकापुर लौट रहा था युवक:
जानकारी के अनुसार राजन सोनी अपनी फुआ के घर से वापस अंबिकापुर लौट रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे जब वह खुदवा मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह सदल-बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना लाए। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रेलर (संख्या CG 07CA 3666) और मोटरसाइकिल (संख्या JH 03U 7167) को जब्त कर लिया है।