लाइव पलामू न्यूज/रांची: राजधानी से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गयी है। मामला जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित यमुनानगर रोड नंबर सात की है। जहां निरंजन कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि निरंजन को किसी ने जहर देकर मारा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

इस संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे निरंजन घर लौटा था और उस समय वह बिल्कुल ठीक था। वहीं बुधवार की सुबह करीब चार बजे जब निरंजन का छोटा भाई उसे उठाने गया तो देखा कि वह अचेत पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है। इसके बाद परिजन उसे तुरंत रिम्स ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *