लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां अन्नराज डैम में बोटिंग के दौरान पैर फिसलने से एक युवक डैम में डूब गया। जिसकी पहचान पिंटू कुमार (20 वर्ष) गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजिया निवासी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम करीब 5:00 की है बताइ जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिंटू अपने कुछ साथियों के साथ अन्नराज डैम पर बोटिंग कर रहे थे।
इसी दौरान उसने बोट पर खड़े होकर जैसे ही मूवमेंट का प्रयास किया उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह पानी में डूब चुका था। करीब 2 घंटे तक स्थानीय गोताखोर व पुलिस ने उसे पानी से बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया।
लेकिन उसे डैम के गहरे पानी से नहीं निकाला जा सका। थक – हार कर गढ़वा थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एनडीआरएफ की टीम बुलाने का आग्रह किया है। इधर घटना की सूचना पर युवक के परिजन भी अन्नराज डैम पहुंच चुके हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।