लाइव पलामू न्यूज : गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह में मंगलवार की शाम एक पिकअप चालक और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया।

घायल की पहचान निरंजन पाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पिकअप चालक किसी सामान की डिलीवरी के सिलसिले में गांव आया था। उसी दौरान गांव के ही निरंजन से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। ज़ कि बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही दोषी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *