लाइव पलामू न्यूज/रांची: राजधानी के धुर्वा इलाके में गोली लगने के कारण एक युवक घायल हो गया। घटना सोमवार की रात धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा बस स्टैंड के पास की है। जहां पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान मैडी के रूप में हुई है।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई।