मेदिनीनगर : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक थ्रेसर मशीन में गेहूं लगा रहा था, तभी मशीन अनियंत्रित हो गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
