मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के खनवा निवासी 30 वर्षीय राहुल गुप्ता सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए। इस संबंध में राहुल के पिता ने बताया कि राहुल सोमवार को करीब 10 बजे लूना से पोखराहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पोखराहा पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने लूना को टक्कर मार दी।

जिस कारण गिरकर वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को एमएमसीएच पहुंचाया। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *