मेदिनीनगर : जिले से बेहद हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। जहां चार युवकों ने सिगरेट नहीं मिलने पर एक दुकान को फूंक डाला है। घटना में दुकानदार को 10 लाख का नुकसान हुआ है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य के खिलाफ छापेमारी जारी है। मामला मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ इलाके की है।

दरअसल, सुआ निवासी राजेश कुमार गुप्ता दुकान संचालन करते हैं। बुधवार देर रात चार युवक राजेश की दुकान में पहुंचे थे। युवकों ने राजेश से सिगरेट की मांग की। राजेश ने दुकान में सिगरेट खत्म होने की बात बताई। सिगरेट नहीं मिलने पर चारों ने राजेश के साथ गाली गलौज की और उन्हें धमकी भी दी। जिसके बाद उन्होंने राजेश की दुकान में आग लगा दी। घटना में राजेश को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे नकद 80 हजार और अन्य सामग्री जल गई। घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। सिगरेट नहीं मिलने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *