शव

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बुधवार को एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है। मामला छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग पंचायत के महुगाई गांव का है। जहां गांव के ही 24 वर्षीय चनारिक भुईंया का शव गांव स्थित कुएं से बरामद किया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मृतक के दादा नरेश भुइयां ने बताया कि चनारिक सोमवार की शाम से ही लापता था।

वह गाय लाने के लिए घर से निकला इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित भटकुआं में चनारिक का शव मिला। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह लोगों को कुएं के पास चुनौटी पड़ा मिला‌। जिसे देखकर लोगों को संदेह उत्पन्न हुआ‌। जिसके बाद लोग कुएं में उतरे तो उसका शव बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *