Terrorist Attack In Pahalgam: पहलगाम में हिंदू पर्यटकों का हुए नरसंहार के खिलाफ राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की झारखंड प्रदेश ईकाई ने पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर में आक्रोश रैली निकाली। मुख्य संरक्षक अर्जुन पाण्डेय उर्फ गुरु पाण्डेय के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में युवा वाहक सड़क पर उतरे और गर्व से कहो हम हिन्दू हैं, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत सरकार बदला लो, देश तुम्हारे साथ है सरीखे नारे बुलंद किया।

राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के युवा वाहक देश की सीमा पर लड़ने को है तैयार : मनु प्रसाद
जिलाध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में युवा वाहकों ने चंद्रशेखर आजाद चौक तक जमकर नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान का पूतला भी फूंका। मौके पर प्रदेश संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी ने बताया कि पाकिस्तान का मंसूबा शुरूआत से ही नापाक रहा है। राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के युवा वाहक देश की सीमा पर लड़ने के लिए तैयार हैं।
सहनशीलता की परीक्षा लेने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है : देवेंद्र तिवारी
भारत सरकार आगे बढ़े और पहलगाम के शैतानों को मार गिराए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि हिंदू की सहनशीलता की परीक्षा लेने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। हिंदू पर टारगेट करके हमला करने वालों को अब बख्शना नहीं है। राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी देश भर में आक्रोश को देखते हुए सरकार से जनाक्रोश मांग की ।
अखंड भारत निर्माण की मांग :-
जिसमें हिन्दुस्तान में हिन्दू पर हमला बंद करने, पाकिस्तान को सबक सिखाने, पहलगाम के हत्यारे को खत्म करने, अखंड भारत का निर्माण करने की मांग शामिल है। जनाक्रोश रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिपुरारी पाण्डेय, अनिल दुबे, प्रदीप दुबे, सचिव आशुतोष पाण्डेय लकी, कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी चंद्रशेखर पाण्डेय, सुनील तिवारी, प्रवीण सिंह, सतीश तिवारी, दिलीप तिवारी, गिरिश तिवारी, अशोक दुबे, प्रवीण तिवारी बंटू, संजय पाण्डेय,
मनीष ओझा, कृष्ण कन्हैया दुबे, अमीत पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, परितोष पाण्डेय, विक्रांत त्रिपाठी, हिमांशु पाण्डेय, किशोर दुबे, प्रभात रंजन दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी गोरख पाठक, राजेश चौबे, चंदन तिवारी, दिलीप तिवारी, नीरज दुबे, प्रिंस सिंह, सौरभ दुबे, आकाश तिवारी, उत्तम तिवारी, अभय पाण्डेय, सुबक तिवारी, मिंटू तिवारी, रजनीश ओझा, आशीष पाण्डेय समेत सैकड़ों सनातनी सम्मिलित हुए।